Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

पटमदा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी रेड, 1500 किलो महुआ नष्ट

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटमदा थाना क्षेत्र के बटलुका और गोबरघूसी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में विभाग की टीम ने कई अवैध शराब निर्माण स्थलों को ध्वस्त किया।

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने करीब 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे लगभग 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभागीय टीम के पहुंचने की भनक लगते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया। टीम ने गांव के विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाकर अवैध भट्ठियों को चिन्हित किया और उन्हें नष्ट किया।

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि इस अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *