U.P. News: यूपी ATS ने भारत विरोधी साजिश रच रहे एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। एजेंसी ने केरल के मलप्पुरम से मोहम्मद रजा को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर ‘मुजाहिदीन आर्मी’ तैयार कर रहा था। ATS के अनुसार, यह गिरोह भारत में हिंसक जिहाद के जरिए लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंकने और शरिया आधारित शासन लागू करने की योजना बना रहा था।
फंडिंग और टारगेट किलिंग की तैयारी
जांच में सामने आया है कि गिरोह हथियार जुटाने के लिए फंड जमा कर रहा था। टारगेट किलिंग के लिए पैसे सीधे रजा के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते थे। ATS ने बताया कि संगठन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर भर्ती कर रहा था। गिरोह का इरादा खासकर धार्मिक गुरुओं को निशाना बनाकर देश में अशांति फैलाना था।
यह भी पढ़ें: मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द
पहले से जेल में बंद उसके साथी
ATS ने इस गिरोह के चार अन्य सदस्यों—अकमल रजा, सलमानी उर्फ अली रजवी, मोहम्मद तौसीफ और कासिम अली—को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मास्टरमाइंड रजा की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद है कि नेटवर्क से जुड़ी और परतें उजागर होंगी।
देश विरोधी साजिश पर शिकंजा
ATS अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद रजा की गिरफ्तारी संभव हुई। गिरफ्तारी के साथ ही पूरे गिरोह के खिलाफ यूएपीए और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एजेंसी का मानना है कि यह कदम देश के खिलाफ छेड़ी जा रही घातक साजिश पर बड़ा प्रहार है।
यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां
संबंधित खबरें
- Uttar Pradesh CM योगी के मातृशोक पर भावुक हुए भाजपा नेता, बोले- मां का जाना अपूरणीय क्षति
- Uttar Pradesh यूपी में ओवैसी-आजाद की जोड़ी, चंद्रशेखर होंगे सीएम का चेहरा!
- Uttar Pradesh स्कूल में झगड़ा, 14 दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग; 10 साल की मिस्टी की मौत
- Uttar Pradesh पुलिस चौकी में आधी रात धमाका, उड़ गईं खिड़कियां; डिलीवरी बॉय घायल








