Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
Winter Vacation 2026: बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां कब से होंगी शुरू, जानें पूरा शेड्यूल CM योगी ने अधिकारियों को दी हिदायत, जनता की समस्याओं के समाधान में न हो देरी कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क पीएम किसान और बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने तीन को पकड़ा सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भाषाओं में 7000 से अधिक कोर्स, पीएम मोदी ने किया जिक्र पर्यटकों की सुविधा के लिए पतरातू लेक रिसॉर्ट का निरीक्षण, प्रशासन ने बनाई योजना NH-33 हादसे में 13 की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CM योगी ने अधिकारियों को दी हिदायत, जनता की समस्याओं के समाधान में न हो देरी

गोरखपुर में रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

ss 9

गोरखपुर : गोरखपुर में रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात की। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जमीन विवाद के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई

जनता दर्शन में कई लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

यह भी पढ़ें: काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति, बाबा विश्वनाथ से मांगी देश की सुख-समृद्धि

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करने और कमजोर लोगों को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाए। वहीं, पारिवारिक जमीन विवादों को आपसी बातचीत और न्यायपूर्ण तरीके से सुलझाने पर जोर दिया।

गंभीर मरीजों के इलाज में सरकार करेगी मदद

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज का एस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि आर्थिक मदद मिलने में देरी न हो।

यह भी पढ़ें: काशी तमिल संगमम का भव्य आगाज, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने किया उद्घाटन

एक-एक व्यक्ति से मिले मुख्यमंत्री

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन का आयोजन किया गया। यहां कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का समाधान पूरी संवेदनशीलता के साथ कराया जाएगा।

सुबह मंदिर में पूजा और गोसेवा भी की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया और कुछ समय गोवंश के साथ बिताया। इस दौरान उन्होंने गायों को दुलारते हुए स्नेह भी जताया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनके समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

संबंधित विषय:
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें