Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद-विधानसभाओं में 50% बढ़ेंगी सीटें! परिसीमन बिल पर CM योगी का बड़ा बयान

लखनऊ में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे 2029 में महिला आरक्षण लागू होगा।

Yogi Adityanath 3
योगी ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया, लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50% बढ़ोतरी की बात कही।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है। शनिवार को जारी अपने बयान में सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था प्रभावी हो सकेगी।

50 प्रतिशत तक बढ़ेंगी संसद और विधानसभाओं की सीटें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले ही संसद से पारित हो चुका है। अब परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिलने से संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने इसकी प्रमुख विशेषता बताते हुए कहा कि 2011 की जनगणना को आधार बनाकर राज्यों की मौजूदा लोकसभा सीटों का अनुपात यथावत रखा जाएगा और उसी अनुपात में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे किसी भी राज्य की हिस्सेदारी प्रभावित होने की आशंका नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें: 9097.59 करोड़ की 1643 विकास योजनाओं से संवरेगी राज्य की तस्वीर

15 वर्षों के लिए लागू होगा आरक्षण, यूपी के सांसदों से समर्थन की अपील

सीएम योगी ने जानकारी दी कि महिला आरक्षण को प्रारंभिक तौर पर 15 वर्षों के लिए लागू करने और रोटेशन की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने इसे देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में कम से कम 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की एक ऐतिहासिक पहल बताया। इसके साथ ही सीएम ने यूपी के सभी 80 लोकसभा सांसदों से परिसीमन विधेयक का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सशक्तीकरण समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का आधार है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को इस पहल में अपना पूरा सहयोग देना चाहिए।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें