Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

काशी तमिल संगमम का भव्य आगाज, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने किया उद्घाटन

वाराणसी के नमो घाट पर शनिवार को काशी-तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का भव्य उद्घाटन किया गया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल बटन दबाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में तमिलनाडु से आए 250 विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।

Untitled 257

वाराणसी: वाराणसी के नमो घाट पर शनिवार को काशी-तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का भव्य उद्घाटन किया गया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल बटन दबाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में तमिलनाडु से आए 250 विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।

उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने विद्यार्थियों से की मुलाकात

उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को गुलाबी मीनाकारी से बना मोर का स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने तमिलनाडु से आए विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।

यह भी पढ़ें: काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति, बाबा विश्वनाथ से मांगी देश की सुख-समृद्धि

12 दिसंबर तक चलेगा काशी तमिल संगमम

काशी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा।

इस दौरान तमिलनाडु से सात अलग-अलग समूहों में कुल 1750 प्रतिनिधि वाराणसी पहुंचेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति और परंपराओं को एक-दूसरे से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस बार तिरुक्कुरल पर आधारित है कार्यक्रम की थीम

इस वर्ष काशी तमिल संगमम की थीम महान तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की रचना ‘तिरुक्कुरल’ पर आधारित है। इस ग्रंथ में कुल 1330 दोहे हैं। इनमें नैतिकता, सदाचार, सामाजिक जीवन और मानवीय मूल्यों से जुड़ी बातें बताई गई हैं।

यह भी पढ़ें: काशी तमिल संगमम का भव्य शुभारंभ आज, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने किया उपराष्ट्रपति का स्वागत

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को तमिल भाषा, साहित्य और तिरुक्कुरल की शिक्षाओं से परिचित कराना है।

1380 शिक्षण संस्थानों में शुरू हुई प्रतियोगिता

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के अनुसार, तिरुक्कुरल को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए देश के 1380 उच्च शिक्षण संस्थानों में ‘तिरुक्कुरल अभ्यास’ नाम से प्रतियोगिता शुरू की गई है।

इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की इंटर्नशिप दी जाएगी। प्रत्येक संस्थान से एक विद्यार्थी का चयन होगा। ये विद्यार्थी अपने संस्थानों में दूसरे छात्रों को भी तिरुक्कुरल की जानकारी देंगे।

50 शिक्षक यूपी के तीन शहरों में करेंगे दौरा

काशी तमिल संगमम के तहत तमिलनाडु से 50 शिक्षकों का दल भी उत्तर प्रदेश आएगा। ये शिक्षक वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को तमिल भाषा, साहित्य और तिरुक्कुरल के बारे में जानकारी देंगे।

इस आयोजन के जरिए दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंधों को और मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें