Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

20 एकड़ में मटर की खेती, ₹30 किलो भाव मिलने से किसान चिंतित, कृषि मंत्री से लगाई गुहार

WhatsApp Image 2026 11 27 at 3.48.13 PM

जारी (गुमला): गुमला जिले के जारी प्रखंड अंतर्गत शिंगपुर गांव में बड़े पैमाने पर मटर की खेती की गई है। लगभग 20 एकड़ भूमि में फैली इस खेती से जहां स्थानीय स्तर पर करीब 50 लोगों को रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर बाजार में मटर का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान आर्थिक नुकसान की आशंका से परेशान हैं। फसल की तुड़ाई और बिक्री शुरू होते ही कम कीमत मिलने से किसान की चिंता बढ़ गई है।

लोहरदगा जिले से आकर शिंगपुर गांव में लगभग 20 एकड़ जमीन पर मटर की खेती कर रहे किसान विजय कुमार साहू ने बताया कि खेतों में मटर की फसल तैयार हो चुकी है और इसकी तुड़ाई के साथ बिक्री भी शुरू हो गई है। लेकिन बाजार में मटर का भाव महज 30 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेती में लगी लागत, मजदूरों की मेहनत और अन्य खर्चों को देखते हुए यह कीमत काफी कम है।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

विजय कुमार साहू के अनुसार, मटर का उचित मूल्य कम से कम 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम मिलना चाहिए, तभी खेती में लगी पूंजी और मेहनत की भरपाई हो सकेगी। मौजूदा बाजार भाव पर फसल बेचने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किसान ने यह भी आशंका जताई कि आने वाले दिनों में जैसे-जैसे बाजार में मटर की आवक बढ़ेगी, कीमतों में और गिरावट आ सकती है। इससे उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस खेती के माध्यम से करीब 50 स्थानीय लोगों को काम मिला है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

किसान विजय कुमार साहू ने राज्य के कृषि मंत्री से इस मामले में पहल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए बेहतर बाजार व्यवस्था और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके और खेती घाटे का सौदा बनने से बच सके।

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें