Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन ने दादा सोबरन मांझी को दी श्रद्धांजलि, रामगढ़ को मिली 111 करोड़ की सौगात

सादगी से मनाया गया 69वां शहादत दिवस; सीएम ने झारखंडियों के हक, महिला सशक्तिकरण और केंद्र के रवैये पर रखा बेबाक पक्ष

87e75fc8b43b98eafca2b6b4e079391a 571705147
रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपने दादा और झारखंड आंदोलन के अग्रणी प्रेरणास्रोत सोबरन मांझी के 69वें शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। लुकैयाटांड़ स्थित ऐतिहासिक शहादत स्थल पर मुख्यमंत्री ने सोबरन मांझी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस भावुक अवसर पर गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी उनके साथ मौजूद रहीं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले को करीब 111 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी, जिसके तहत कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

शोक की घड़ी में सादगी भरा आयोजन

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह वर्ष शोक का समय है, इसलिए इस बार शहादत दिवस का आयोजन बेहद सादगी के साथ किया जा रहा है, जबकि आगामी वर्ष इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लुकैयाटांड़ की यह पावन धरती उस ऐतिहासिक बलिदान की गवाह है, जिसकी आवाज ने झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष को नई दिशा दी। 69 वर्ष पहले इसी दिन घने जंगलों में सामंती सोच रखने वाले तत्वों ने शिक्षक सोबरन मांझी की हत्या कर दी थी। उस दौर में इस घटना को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन समय के साथ उनकी शहादत की गूंज पूरे इलाके में फैल गई और यही चिंगारी आगे चलकर एक बड़े जनांदोलन की प्रेरणा बनी।

संघर्ष की विरासत और नई पीढ़ी का दायित्व

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोबरन मांझी के बलिदान ने आदिवासी-मूलवासी समाज को शोषण और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का हौसला दिया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने भी इस संघर्ष की लौ को लंबे समय तक प्रज्वलित रखा। उन्होंने याद दिलाया कि अलग झारखंड राज्य का गठन आसान नहीं था; गिरिडीह, धनबाद, टुंडी, कोल्हान, छोटानागपुर और संथाल परगना सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने अपने हक के लिए लंबा संघर्ष और बलिदान दिया।
“जिस अलग राज्य की मांग को कभी असंभव कहकर खारिज किया जाता था, वह आदिवासी-मूलवासी और गरीब-गुरबों के संघर्ष से ही साकार हो सका। आज उसी संघर्ष और शहीदों के परिवारों से निकली नई पीढ़ी राज्य की बागडोर संभाल रही है।” — हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री
उन्होंने नई पीढ़ी का आह्वान किया कि वह भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू और चांद-भैरव के साथ-साथ सोबरन मांझी व अन्य आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव स्मरण रखे।

महिला आत्मनिर्भरता, संसाधनों की लड़ाई और झारखंडियों का हक

राज्य की कल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार झारखंड को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की 50 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि जरूरतमंद परिवार मजबूत हों और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है और राजस्व के स्रोतों को बाधित करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद झारखंड अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि अब वह दौर समाप्त हो चुका है, जब बाहर से आकर कोई झारखंडियों का शोषण करे; पहले स्थानीय लोगों को उनका पूरा हक और अधिकार मिलेगा, उसके बाद ही अन्य विषयों पर विचार होगा। अंत में उन्होंने गांव, कस्बे और शहरों के हर नागरिक से विकास में भागीदारी निभाने तथा आदिवासी-मूलवासी अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें