रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर खुद अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है।
मां के निधन से अर्जुन मुंडा काफी भावुक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।”
यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े
बताया जा रहा है कि आज ही उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, जमशेदपुर में भी उनके समर्थकों के बीच शोक की लहर है।
संबंधित खबरें
- Jharkhand धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े
- Jharkhand गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान
- Jharkhand बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब
- Jharkhand पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार







