हजारीबाग। हजारीबाग के ऐतिहासिक मटवारी गांधी मैदान में रविवार को JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बैनर तले उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय छात्र महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं तथा सरकारी नियुक्तियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
महापंचायत में झारखंड सरकार पर छात्रों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा पेपर लीक, परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी, छात्रवृत्ति, JPSC-JSSC की अनियमितताओं और लंबित नियुक्तियों जैसे मुद्दे उठाए गए।
यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े
इस दौरान छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं और आगे की आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। आयोजकों ने इसे प्रस्तावित ‘आंदोलन 2.0’ की शुरुआत बताया। साथ ही कहा कि झारखंड के सभी पांच प्रमंडलों में छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी। हजारीबाग में आयोजित यह पहली महापंचायत थी।
मंच के प्रवक्ता रवींद्र पासवान ने कहा कि यह महापंचायत झारखंड में JPSC और JSSC की नियुक्तियों, परीक्षा में पारदर्शिता तथा लंबित भर्तियों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के सभी पांच प्रमंडलों में छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से छात्रों की समस्याओं को उठाया जाएगा और आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान
महापंचायत में शामिल छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार, समय पर नियुक्ति और छात्रहित से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग उठाई।
संबंधित खबरें
- Jharkhand धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े
- Jharkhand गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान
- Jharkhand बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब
- Jharkhand पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार












