रांची: झारखंड के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। वीबी-ग्राम जी (पूर्व में मनरेगा) योजना के तहत राज्य में कुल 12,500 किलोमीटर जीएसबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सभी 24 जिलों में सड़क निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है।
इस योजना में उन गांवों और बस्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अब तक मुख्य सड़कों से नहीं जुड़ पाए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल नहीं हो सकी सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा
पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक बनेंगी सड़कें
जिलावार लक्ष्य के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक 1,400 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। वहीं पलामू में 1,100 किलोमीटर, गढ़वा में 1,000 किलोमीटर, पश्चिमी सिंहभूम में 750 किलोमीटर और सरायकेला-खरसावां में 400 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
इस तरह कोल्हान के तीनों जिलों में कुल 2,550 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें: जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि गांवों में सड़क निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बाजार और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक बेहतर पहुंच देना है।
किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा फायदा
ग्रामीण सड़कों के निर्माण से किसानों को अपनी फल, सब्जियां और लघु वनोपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। इससे सामान की ढुलाई में लगने वाला समय और खर्च भी कम हो सकता है।
इसके अलावा ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत मिलेगी। हालांकि, सड़क निर्माण का काम कब शुरू होगा और इसे कब तक पूरा किया जाएगा, इसकी जानकारी विभाग की आगामी कार्ययोजना में सामने आएगी।
संबंधित खबरें
- Jharkhand PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा
- Jharkhand जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित
- Jharkhand 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान
- Jharkhand स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद












