फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा के आदर्श मध्य विद्यालय में नई प्रबंध समिति गठित, प्रीति वर्मा बनीं अध्यक्ष

Koderama News: विद्यालय में सामुदायिक सक्रियता एवं विकेंद्रीकृत शासन को मजबूती प्रदान करने तथा समुदायों में शिक्षा को गुणवत्ता सुधार और निर्णय निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन वार्ड पार्षद सीमा कुमारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News:  विद्यालय में सामुदायिक सक्रियता एवं विकेंद्रीकृत शासन को मजबूती प्रदान करने तथा समुदायों में शिक्षा को गुणवत्ता सुधार और निर्णय निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन वार्ड पार्षद सीमा कुमारी की अध्यक्षता,शिक्षक रणजीत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी के समन्वयन व संचालन में सम्पन्न हुआ। आज की इस आम बैठक में काफी संख्या में बच्चों के माता पिता उपस्थित हुए । जिनके बीच सर्वसम्मति से पोषक क्षेत्र के सभी टोलों से सदस्य चुने गए एवं उन सभी चयनित 15सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रीती कुमारी वर्मा को अध्यक्ष तथा बालेंदु कुमार को उपाध्यक्ष चुन लिया।
सदस्य सचिव सह प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी ने सभी नव चयनित दायित्वधारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के कार्यों एवं दायित्वों का बोध कराया।आज के एस एम सी पुनर्गठन में जो सदस्य चयनित हुए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं । प्रीति कुमारी वर्मा,बालेंदु कुमार,पूजा देवी,ममता देवी,प्रदीप शर्मा,कांति देवी,प्रतिमा देवी,गायत्री देवी,लवली देवी,आदित्य पाण्डेय,मनोज रजवार, सत्या देवी,अंजली देवी,प्रमोद सिंह,अफसाना खातून। आज के इस पुनर्गठन कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवानिवृत्त शिक्षक गांधी प्रसाद,बैजयंती कुमारी ,रजनी कुमारी,प्रदीप कुमार,राजेश कुमार,ज्योति तिर्की आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram