Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»युद्धविराम के बीच में ही लेबनान पर इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के 80 ठिकानों पर हमला
World

युद्धविराम के बीच में ही लेबनान पर इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के 80 ठिकानों पर हमला

नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम उल्लंघन के बाद इजरायल ने हिज्बुल्लाह के 80 से अधिक ठिकानों और कमांड सेंटरों पर जवाबी कार्रवाई की है।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 19, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। युद्धविराम उल्लंघन के आरोपों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी में 80 से अधिक ठिकानों पर हमले किए और कई लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है।

Read more: शांति प्रयासों को झटका! अमेरिका-ईरान बातचीत स्थगित, लेबनान पर इजरायल का हमला जारी

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हिज्बुल्लाह ने युद्धविराम का खुला उल्लंघन करते हुए इजरायली सैनिकों पर हमला किया, जिसके बाद उन्होंने इजरायल डिफेंस फोर्सेस को तुरंत जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “इजरायल अपने सैनिकों और अपनी जमीन पर होने वाले किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। हिज्बुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

आईडीएफ के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के रॉकेट लॉन्चर और अन्य सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया। इसके अलावा बेका घाटी में संगठन के दो कमांड सेंटर पर भी हवाई हमले किए गए। सेना ने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान दर्जनों हिज्बुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं। नेतन्याहू ने हमले में मारे गए इजरायली सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने 52वीं बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डोर गेदालिया बेन सिम्होन समेत शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Read more: ईरान डील पर अमेरिका-इजरायल में बढ़ी खटास, वेंस ने नेताओं को लगाई फटकार

प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि इजरायल दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में तब तक मौजूद रहेगा, जब तक उत्तरी इजरायल के समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती। गौरतलब है कि हाल के दिनों में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच सीमा पर कई बार गोलीबारी और रॉकेट हमले हुए हैं, जिससे क्षेत्र में व्यापक संघर्ष की आशंका फिर बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

युद्धविराम पर सहमत हुए इजरायल और हिज्बुल्लाह, लेकिन तनाव अभी बरकरार

June 19, 2026

इटली ने जताई नाराजगी, ट्रंप के बयान के बाद विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका दौरा

June 19, 2026

‘मैं और इटली किसी के आगे नहीं झुकते’, ट्रंप पर बरसीं जॉर्जिया मेलोनी

June 19, 2026

RECENT ADDA.

NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 21 जून को चलेंगी 6 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

June 19, 2026

स्ट्रीट लाइट योजना में घूसखोरी का खेल उजागर, जेई गिरफ्तार; जाने कहां?

June 19, 2026

यूपीएससी इंजीनियरिंग परीक्षा को लेकर रांची में धारा 163 लागू, आदेश जारी

June 19, 2026

श्मशान घाट एवं नदी की भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध ग्रामीणों का विरोध तेज

June 19, 2026

8 साल से लापता सरकारी क्लर्क को आखिरी नोटिस, बर्खास्तगी की तैयारी

June 19, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.