Skip to content
आईआईटीएफ-2026 में झारखंड के फूड स्टॉल को रजत पदक फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर कर रहे थे खेल, बीबोस की जांच में खुली पोल; FIR दर्ज दांतों से कलम थामकर मैट्रिक में 93.8% अंक, फैजानुल्लाह से मिले सीएम हेमन्त सोरेन सात दशक पहले संसद में गूंजा था अलग झारखंड का स्वर 1 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस, रांची में निकाला मार्च रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है जिस प्लास्टिक को समझते थे कचरा, उसी से बिहार के गांवों में बन रहीं सड़कें और बेंच साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके रांची में संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया संविधान रक्षा का संकल्प
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल में मासूम से दरिंदगी, टीचर गिरफ्तार; जानें कहां का है मामला

UP News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक निजी स्कूल के टीचर को हिरासत में लिया गया है। उस पर 13 साल की नाबालिग छात्रा से पिछले 15 दिनों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पु‎लिस ने आरोपी टीचर को ‎हिरासत में ‎लिया, कार्रवाई जारी

पु‎लिस अ‎धिकारी ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल चल रही है। आरोपी टीचर का नाम मोहित मिश्रा है। नाबालिग छात्रा के पिता ने उस पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा के पिता के मुताबिक, जब वह गुरुवार को अपनी बेटी को लेने स्कूल गए, तो उनकी बेटी काफी देर तक बाहर नहीं आई।

यह भी पढ़ें: आईआईटीएफ-2026 में झारखंड के फूड स्टॉल को रजत पदक

स्कूल में नाबालिग छात्रा से टीचर ने की छेड़छाड़

स्कूल प्रबंधन से पूछताछ करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब वह खुद बेटी को खोजने अंदर गए, तो उनकी बेटी रोते हुए बाहर आई और उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। छात्रा ने अपने पिता को बताया कि स्कूल का मैथ्स टीचर मोहित मिश्रा पिछले 15 दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह उसके वॉशरूम जाने पर उसका पीछा करता था और उसे गलत तरीके से छूता था। पीड़ित छात्रा के पिता ने जब इस बारे में प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने टीचर को स्कूल में ही छिपा दिया और एक टीचर से बेटी को डराया-धमकाया। हालांकि, अब आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें