फॉण्ट कनवर्टर NEW

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, कई जिलों में तापमान 3 डिग्री के नीचे

रांची। झारखंड में ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शीतलहर का असर बसंत पंचमी (23 जनवरी) तक बना रह सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे ठंड में कमी आने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड में ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शीतलहर का असर बसंत पंचमी (23 जनवरी) तक बना रह सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे ठंड में कमी आने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

राज्य के कई जिले अभी भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में हैं। गुरुवार को खूंटी में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि डालटेनगंज में 3.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी, मध्यवर्ती और दक्षिणी हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

उत्तर-पश्चिमी जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा शामिल हैं। वहीं मध्यवर्ती क्षेत्रों में रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो तथा दक्षिणी भागों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

पछुआ हवाएं राज्य में ठंड को और बढ़ा रही हैं। उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी हवाओं के कारण कनकनी बनी हुई है। बीते 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान गुमला में 2.7 डिग्री दर्ज किया गया।

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज ठंड महसूस की गई। धूप निकलने के बावजूद गर्मी का अहसास नहीं हुआ और शाम ढलते ही ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram