Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»12,300 हमलों के बाद भी ईरान के पास ‘तबाही’ का जखीरा, ट्रंप के दावे निकले खोखले
World

12,300 हमलों के बाद भी ईरान के पास ‘तबाही’ का जखीरा, ट्रंप के दावे निकले खोखले

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 5, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

तेहरान, (ईरान) | एजेंसी

ईरान और अमेरिका के बीच जारी महायुद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां तकनीक और ताकत के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। अमेरिकी खुफिया विभाग की ताजा रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा ईरान के 12,300 से ज्यादा ठिकानों पर भीषण हमले किए जाने के बावजूद ईरान का सैन्य जखीरा काफी हद तक सुरक्षित है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान के मिसाइल भंडारों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है, लेकिन इंटेलिजेंस आकलन कहता है कि ईरान के पास अभी भी 50 फीसदी से ज्यादा मिसाइलें और कामिकाजे ड्रोन मौजूद हैं।

Read more: होर्मुज बना दुनिया का सबसे महंगा टोल प्लाजा, ईरान वसूल रहा 168 करोड़

खुफिया अधिकारियों के अनुसार, ईरान के कई मिसाइल भंडार ऐसे गुप्त स्थानों पर हैं जहां अमेरिकी बम पहुंच ही नहीं सके। कुछ ठिकानों पर हमले तो हुए हैं, लेकिन मिसाइलें मलबे के नीचे दबने के कारण अब भी सुरक्षित बताई जा रही हैं। सबसे बड़ी चिंता ईरान की तटीय क्रूज मिसाइलों को लेकर है, जो अमेरिकी बमबारी से पूरी तरह बच गई हैं। ये एंटी-शिप मिसाइलें ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से गुजरने वाले किसी भी जहाज को पल भर में डुबोने की क्षमता रखती हैं।

आर्थिक ठिकानों पर ईरान का ‘पलटवार’— ईरान अब रक्षात्मक मुद्रा से बाहर निकलकर आक्रामक हो गया है। तेहरान ने अब मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल के आर्थिक और औद्योगिक केंद्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ईरान ने दावा किया कि उसके औद्योगिक ठिकानों पर पहले हमले किए गए, जिसका वह अब करारा जवाब दे रहा है। ताजा हमलों में अबू धाबी स्थित अमेरिकी स्टील उद्योग, बहरीन में अमेरिकी एल्युमीनियम उद्योग और इजराइल की प्रमुख हथियार निर्माता कंपनी ‘रफायल’ की फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

ट्रंप की धमकियां और ‘वॉर क्राइम’ का सवाल— युद्ध के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों ने दुनिया भर के विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान समझौते पर नहीं आता, तो उसके हर एक पावर प्लांट और तेल के कुओं को तबाह कर दिया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि 9 करोड़ की आबादी वाले देश के बिजली ग्रिड को निशाना बनाना और उसे ‘पाषाण युग’ में धकेलने की बात करना सीधे तौर पर ‘वॉर क्राइम’ (युद्ध अपराध) की श्रेणी में आता है। जिनेवा कन्वेंशन के तहत नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करना प्रतिबंधित है।

Read more: पेंटागन में ‘बड़ी सफाई’: ट्रंप के प्रति वफादारी की कमी? सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज का जबरन इस्तीफा

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की यह हताशा इस बात का संकेत है कि अमेरिकी सेना को निकट भविष्य में ईरान में कोई बड़ी जीत मिलती नहीं दिख रही है। 1991 के खाड़ी युद्ध के दौरान भी तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाली इराकी सेना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई थी। आज वही इतिहास दोहराया जा रहा है, जहां अमेरिका सभ्यता के पैमाने पर ‘बर्बर युग’ की ओर बढ़ता दिख रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

तेहरान में आधी रात को कांपी धरती, मिसाइल हमले के डर से सड़कों पर भागे लोग!

May 13, 2026

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

RECENT ADDA.

हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!

May 15, 2026

महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!

May 15, 2026

तेजी से ट्रेंड कर रहा है “स्टैंडिंग डेस्क”, मिलेंगे कई फायदे

May 15, 2026

भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!

May 15, 2026

मेडिकल साइंस का हैरतअंगेज चमत्कार: मां के गर्भ से दो बार जन्मा अनोखा बच्चा!

May 15, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • हजारीबाग में कोहराम: मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 4 मौतें, लापरवाही के लगे गंभीर आरोप!
  • महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल ₹3 से ज्यादा हुआ महंगा, जानें अपने शहर का नया रेट!
  • तेजी से ट्रेंड कर रहा है “स्टैंडिंग डेस्क”, मिलेंगे कई फायदे
  • भारत का महाप्रोजेक्ट: ओमान से समुद्र के रास्ते आएगी गैस, ₹40000 करोड़ की योजना तैयार!
  • मेडिकल साइंस का हैरतअंगेज चमत्कार: मां के गर्भ से दो बार जन्मा अनोखा बच्चा!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.