Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑपरेशन मुस्कान के तहत रांची पुलिस ने 50 गुम मोबाइल बरामद किए, धारकों को सौंपे

a7d4bcf8e8da479acc1fdfc394e10c32 1055757876 1

Ranchi : पुलिस ने आम नागरिकों को राहत देते हुए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से गुम हुए करीब 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकनीकी विश्लेषण और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस की टीमों ने यह सफलता हासिल की। रविवार को जगरनाथपुर थाना परिसर में आयोजित मोबाइल वितरण समारोह के दौरान गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए।

मोबाइल वितरण कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा, जगरनाथपुर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र में अलग-अलग समय पर दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के अंतर्गत तकनीकी जांच, सीडीआर विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने विभिन्न इलाकों से मोबाइल फोन खोज निकाले।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

a64ae1881f7fe61a4a8be2c16c941e5a 451881040उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल फोन की विधिवत जांच, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और तकनीकी पुष्टि के बाद अब तक 25 लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंप दिए गए हैं। शेष मोबाइल फोन के स्वामित्व की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सत्यापन पूरा होते ही बाकी मोबाइल भी उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए जाएंगे।

मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने रांची पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें