फॉण्ट कनवर्टर NEW

राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी पिस्टल और बम के साथ गिरफ्तार

Latehar : पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही गांव के पास की गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अवधेश यादव (पलामू) और उपेंद्र यादव (लातेहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी कुख्यात राहुल दुबे गैंग से जुड़े हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना की साजिश रच रहे थे।

डीएसपी अरविंद कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अपराधी भागने लगे, लेकिन दो को मौके से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और दो सुतली बम बरामद किए।

पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले उन्होंने टोरी रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक मजदूर घायल हुआ था। पुलिस को उनसे कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram