Skip to content
48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : बाबूलाल मरांडी खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रंप का आकलन फेल! उम्मीद से ज्यादा भारी पड़ रहा ईरान; पेंटागन की बढ़ी टेंशन

Washington, (USA): अमेरिका और ईरान के बीच धधक रही युद्ध की ज्वाला अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुमानों से कहीं ज्यादा विनाशकारी साबित हो रही है। पेंटागन द्वारा जारी ताजा और दर्दनाक आंकड़ों ने व्हाइट हाउस की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खबर है कि ईरान के हमले में घायल एक और अमेरिकी जांबाज ने दम तोड़ दिया है, जिससे इस खूनी संघर्ष में अब तक शहीद हुए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

Read more: जंग में फंसा अमेरिका: इंटरसेप्टर मिसाइलों की भारी कमी, खाली हो रहे हथियार भंडार

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह सैनिक 1 मार्च को सऊदी अरब स्थित सैन्य ठिकाने पर हुए ईरानी हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। उसे इलाज के लिए जर्मनी भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन शनिवार रात जिंदगी की जंग हार गया। यह क्षति ऐसे समय में हुई है जब राष्ट्रपति ट्रंप अभी कुछ दिन पहले ही कुवैत हमले में मारे गए छह सैनिकों के पार्थिव शरीरों को कंधा देकर लौटे हैं।

धराशायी हुआ ट्रंप प्रशासन का आकलन सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान की ताकत को कम आंकने की बड़ी भूल की है। वॉशिंगटन को उम्मीद थी कि अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान नेतृत्वहीन होकर घुटने टेक देगा, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट निकली। ईरान ने न केवल अपनी सैन्य कमर टूटने के दावों को झूठा साबित किया है, बल्कि उसकी नई युद्ध नीति ने अमेरिका को हैरत में डाल दिया है। अब तेहरान बिना किसी पूर्व चेतावनी के बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है।

इजरायल और अमेरिका के ‘अंतिम फैसले’ का इंतजार संयुक्त राष्ट्र में ईरानी राजदूत का दावा है कि अमेरिका और इजरायल की बमबारी में अब तक 1300 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि युद्ध कब थमेगा, इसका फैसला वह और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मिलकर लेंगे। ट्रंप का तर्क है कि यदि वे मिलकर कार्रवाई नहीं करते, तो ईरान इजरायल का नामोनिशान मिटा देता। फिलहाल, वॉशिंगटन से मिल रहे संकेत बता रहे हैं कि यह भीषण जंग अभी कई हफ्तों तक खिंच सकती है, जिससे पूरी दुनिया पर मंदी और मानवीय संकट का खतरा मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

Read more: ईरान से जंग में कंगाल न हो जाए अमेरिका, हर दिन 9000 करोड़ स्वाहा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें