Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी
#Trending

काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी

पिता और भाई की मौत के लिए महिला को जिम्मेदार मानकर रची गई थी हत्या की साजिश।
By Shiwam KeshriJune 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला/डुमरी :-डुमरी थाना क्षेत्र के इरावल गांव में आठ जून को हुई सुकन्ती देवी हत्याकांड मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। मामले में शामिल दोनों आरोपी अनूप कुजूर और अभिषेक कुजूर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम इरावल निवासी अनूप कुजूर को संदेह था कि उसके पिता की वर्ष दो हजार बीस में हुई मृत्यु तथा सात जून को उसके भाई अमृत कुजूर की मौत के पीछे सुकन्ती देवी द्वारा कथित रूप से किया गया काला जादू जिम्मेदार था। इसी संदेह के कारण उसने अपने भतीजे अभिषेक कुजूर के साथ मिलकर महिला की हत्या की साजिश रची।
पुलिस के अनुसार सात जून की रात दोनों आरोपी सुकन्ती देवी को अंतिम संस्कार में शामिल होने का बहाना बनाकर घर से बुलाकर एक सुनसान बगीचे में ले गए। वहां आम के पेड़ के पास चैन से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों ने शव को आम के पेड़ के नीचे छोड़ दिया और फरार हो गए।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
छापामारी दल में थाना प्रभारी शशि प्रकाश, एसआई मनोज कुमार, एसआई अंकित राज, एसआई विजय सिंह सुंडी तथा डुमरी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आकर गाय के बछड़े की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

July 10, 2026

लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट; कई दुकानों को नोटिस

July 10, 2026

लोहरदगा के नवाडीह में जलजमाव से हाहाकार, घुटनों तक पानी में जनाजा ले जाने को मजबूर लोग

July 10, 2026

RECENT ADDA.

लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आकर गाय के बछड़े की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

July 10, 2026

लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट; कई दुकानों को नोटिस

July 10, 2026

लोहरदगा के नवाडीह में जलजमाव से हाहाकार, घुटनों तक पानी में जनाजा ले जाने को मजबूर लोग

July 10, 2026

हल्की बारिश में तालाब बनी नवाडीह की सड़क, जनाजा ले जाने में भी झेलनी पड़ी भारी परेशानी

July 10, 2026

छात्रों को धूप में खड़ा करने के आरोप के बाद जांच, आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मिलीं कई खामियां

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.