फॉण्ट कनवर्टर NEW

विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की तेज़ लाइट बनी हादसे की वजह, चेहरा चोटिल

शाम 3 बजे के बाद डॉक्टर नहीं रहने से आम जनता परेशान; व्यवस्था में सुधार की मांग Chainpur News: चैनपुर थाना क्षेत्र के टोंगो संत पीटर के समीप शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें नातापोल गाँव के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

अपनी भाषा में पढ़ें

शाम 3 बजे के बाद डॉक्टर नहीं रहने से आम जनता परेशान; व्यवस्था में सुधार की मांग

Chainpur News: चैनपुर थाना क्षेत्र के टोंगो संत पीटर के समीप शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें नातापोल गाँव के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय अरुण एक्का पुत्र स्व० एडवर्ड एक्का साप्ताहिक बाजार कर अपने गाँव नातापोल जा रहे थे।

टोंगो संत पीटर के समीप, विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन की तेज हेडलाइट उनकी आँखों पर पड़ी, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठे और रोड किनारे गिर गए।इस दुर्घटना में अरुण एक्का के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।घटना होते ही ग्रामीणों ने तत्काल चैनपुर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण एवं थाना के जवानों की मदद से घायल अरुण एक्का को तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर स्थिति में लाए गए घायल का इलाज करने के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे।

ड्यूटी पर मौजूद एनएम के द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन चेहरे की गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।इस घटना ने एक बार फिर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, सीएचसी में डॉक्टर की नियुक्ति हुई है, लेकिन शाम 3 बजे के बाद डॉक्टर की नियुक्ति सुनिश्चित नहीं की गई है। साथ ही, ड्यूटी रोस्टर में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। चैनपुर प्रखंडवासियों का कहना है कि व्यवस्था में सुधार न होने के कारण मामूली चोट या बीमारी में भी आम जनता को गुमला रेफर कर दिया जाता है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram