फॉण्ट कनवर्टर NEW

26 जून को रांची में राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थ विरोधी मैराथन

Ranchi News : 26 जून 2025 को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत रांची में मैराथन दौड़ और समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वावधान में संपन्न होगा। मैराथन दौड़ की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : 26 जून 2025 को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत रांची में मैराथन दौड़ और समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वावधान में संपन्न होगा।

मैराथन दौड़ की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी से होगी। दौड़ का मार्ग बापू वाटिका, एसएसपी आवास, रेडियम रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त होगा। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता फैलाना और एक नशामुक्त समाज की दिशा में सार्थक पहल करना है।

इसी दिन अपराह्न 1:00 बजे शौर्य सभागार, डोरंडा में अभियान का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और युवाओं को नशा विरोधी संदेश देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram