फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

तेजस्वी के बिहार के सीएम बनने पर…बहन रोहिणी का अजीबोगरीब बयान

Patna News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या भी शामिल हुई हैं। इस बीच, उन्होंने इंडिया ब्लॉक में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या भी शामिल हुई हैं। इस बीच, उन्होंने इंडिया ब्लॉक में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी शादी नहीं है, सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, इसकी आप सभी को चिंता है। उन्होंने कहा कि जो जरूरी है, वहीं पहले होगा। ‎

‎दरअसल, उन्होंने कहा कि अभी मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है। अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है और सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, उसकी चर्चा हो रही है। जो ज्यादा ज़रूरी है, उसकी बात नहीं होगी। ‎‎इस दौरान, उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर तेजस्वी यादव की घोषणाओं को नकल करके लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिहार की जनता एनडीए को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें नौकरी और रोजगार दिखाई पड़ने लगे हैं, पहले कहां थे? इन लोगों ने बिहार में एक सुई की फैक्ट्री भी नहीं लगाई है।

उन्होंने कहा कि सारण में जो कुछ भी है, वह लालू और तेजस्वी यादव का किया हुआ है। पीएम हर बार चुनाव में बोलकर जाते हैं, लेकिन कुछ होता नहीं है। जब तेजस्वी ने घोषणाएं की, तब ये लोग उसी का कॉपी-पेस्ट कर योजना लागू कर रहे हैं। ‎‎रोहिणी ने पिछले लोकसभा चुनाव में सारण से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्हें भाजपा के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने पराजित किया था। रोहिणी आचार्या ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का सफाया तय है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram