फॉण्ट कनवर्टर NEW

किडनी दान का दर्द फिर उभरा, रोहिणी के पोस्ट ने मचाई हलचल

Patna News: बिहार चुनाव में आरजेडी की हार के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक खुलासा है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार चुनाव में आरजेडी की हार के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक खुलासा है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिता को बचाने के लिए किडनी देने के बाद उनके अपने ही परिवार में रिश्तों में खटास आ गई। उनके इस पोस्ट ने लोगों के दिलों को गहराई से छुआ और राजनीतिक बहस के बीच एक भावनात्मक तूफान खड़ा कर दिया।

पति सामरेश सिंह की प्रोफेशनल पृष्ठभूमि भी चर्चा में

रोहिणी ने 2002 में सामरेश सिंह से शादी की थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सामरेश एक बेहद प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं और पूर्व आयकर आयुक्त राव रणविजय सिंह के बेटे हैं। पढ़ाई भी उन्होंने नामी संस्थानों से की- दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, फिर दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स और उसके बाद फाइनेंस में एमबीए।

इस खबर को पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने बहन रोहिणी आचार्या के लिए ठोकी जांच की मांग!

आज वे सिंगापुर में एक बड़ी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर- इन्वेस्टमेंट बैंकिंग (M&A) के पद पर काम करते हैं। इससे पहले वे स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर रहे। शादी के बाद यह कपल पहले अमेरिका, फिर सिंगापुर शिफ्ट हुआ और वहीं अपने तीन बच्चों- अनन्या, आदित्य और अरिहंत के साथ रहता है।

रोहिणी का दर्द बना राजनीतिक हमला

रोहिणी का यह निजी खुलासा अब राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है। उनके बयान के बाद बीजेपी ने आरजेडी पर निशाना साधा। बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि जिस घर में तालमेल नहीं, वह राज्य कैसे चलाएगा? उन्होंने तंज करते हुए कहा कि आरजेडी की अंदरूनी कलह अब सबके सामने आ चुकी है।

इस खबर को पढ़ें: तेजस्वी के बिहार के सीएम बनने पर…बहन रोहिणी का अजीबोगरीब बयान

सोशल मीडिया पर लोग रोहिणी की संवेदनाओं से जुड़ते दिखे। कई लोगों ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन किडनी डोनेशन के बाद किसी महिला का इस तरह टूट जाना बेहद दर्दनाक है। रोहिणी की कहानी इस वक्त भावनाओं, परिवार और राजनीति- तीनों का मिलाजुला रूप बनकर सामने आई है।

इस खबर को भी पढ़ें: “बेटियों को कितने दिन मायके में रहना चाहिए?” रोहिणी का सवाल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram