फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में RIMS की दवा व्यवस्था बदतर, मंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को रिम्स (RIMS) अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्मेसी में दवाओं की कमी देखकर मंत्री नाराज हो गए और अस्पताल अधीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आदेश दिया कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को रिम्स (RIMS) अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्मेसी में दवाओं की कमी देखकर मंत्री नाराज हो गए और अस्पताल अधीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आदेश दिया कि दवाओं की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो।

रिम्स में दवाओं की कमी, विभागीय अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश

मंत्री ने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ के साथ मरीजों की समस्याएं सुनीं और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सुधार के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि ओपीडी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है, और इसी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपने समर्पण का उदाहरण देते हुए कहा कि वे खुद भी नियमित रूप से ओपीडी में बैठकर मरीजों की समस्याएं सुनेंगे।

प्राइवेट प्रैक्टिस पर मंत्री की सख्त चेतावनी

इसके अलावा मंत्री ने अस्पताल में चल रही प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर सख्त चेतावनी भी दी और कहा कि सरकारी सेवा के दौरान निजी काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खराब एंबुलेंस व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही नई एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया भी तेज करने के निर्देश दिए गए।

डॉ. इरफान अंसारी के इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल मची है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram