फॉण्ट कनवर्टर NEW

रत्ननगर गोलीकांड का खुलासा: SIT की दबिश में गिरे शूटर, तीन गिरफ्तार

Jamshedpur News: रत्ननगर रोड पर 9 अक्टूबर की शाम हुई गोलीबारी में दीप राज की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरुवार को तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह मामला

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: रत्ननगर रोड पर 9 अक्टूबर की शाम हुई गोलीबारी में दीप राज की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरुवार को तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह मामला शहर का चर्चित मर्डर केस बन गया था, जिसने पूरे जमशेदपुर को झकझोर दिया था।

किसने दिया था वारदात को अंजाम

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रजुल्ल पाजी उर्फ श्रवण कुमार निर्मलकर, विजय उर्फ विशाल स्वदेश और विजय कार्तिक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी कार (JH05DZ5810) से घटनास्थल पर पहुंचे और दीप राज वास पर फायरिंग कर फरार हो गए थे। मौके पर ही दीप राज की मौत हो गई थी। घटना के बाद बिष्टुपुर थाना में मामला संख्या 96/25 दर्ज किया गया था।

पूर्व नियोजित हत्या, पुलिस की रणनीतिक जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला पूरी तरह पूर्व नियोजित हत्या निकला। इसके पीछे एक सक्रिय अपराधी गिरोह की साजिश बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवा आशीष के निर्देश पर बनी SIT ने कई इलाकों में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की।

आरोपी पहले भी रह चुके हैं जेल में

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी पुराने आपराधिक इतिहास वाले हैं, जिन पर पहले से हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक पांच अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने इसे शहर में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram