Skip to content
Log In
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

विधायक सुदीप गुड़िया और एनडीआरएफ की मुस्तैदी से टली दो मौ’तें

Jharkhand News: तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया और NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की त्वरित कार्रवाई ने रनिया थाना क्षेत्र के कोटांगेर गांव के दो ग्रामीणों को नई जिंदगी दे दी। बुधवार की सुबह कोटांगेर गांव के बिरसा लोहरा और बिरसा आईंद मछली पकड़ने कोयल नदी गए थे। इसी दौरान अचानक भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, और दोनों ग्रामीण नदी के बीच एक चट्टान पर फंस गए।

पहले तो उन्होंने सोचा कि पानी का बहाव जल्द ही कम हो जाएगा, लेकिन बारिश और तेज बहाव लगातार बढ़ता गया। जब गांववालों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत विधायक सुदीप गुड़िया को सूचना दी। विधायक ने न सिर्फ तुरंत NDRF को सूचित किया, बल्कि खुद भी भारी बारिश के बीच पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

गुरुवार को NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया गया। विधायक सुदीप गुड़िया भी रातभर मौके पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी। NDRF की टीम ने जोखिम भरे हालात में देर रात दोनों ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया।

ग्रामीणों ने इस साहसिक बचाव अभियान और मानवीय प्रयास के लिए विधायक सुदीप गुड़िया, NDRF और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया। यह घटना न केवल एक सफल रेस्क्यू मिशन की मिसाल बनी, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि समय पर निर्णय और टीमवर्क लोगों की जान बचा सकता है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *