Skip to content
Log In
इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

रांची पुलिस ने चोरी की पल्सर बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Ranchi : पुलिस ने चोरी की गई एक पल्सर 220 मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नामकुम थाना क्षेत्र के हाई टेंशन ग्राउंड के पास वाहन जांच के दौरान की गई। जांच के क्रम में पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका, जिसकी जांच में पता चला कि वह बाइक चोरी की है।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुजल करकेटा, उम्र 19 वर्ष, पिता संजय करकेटा, निवासी चेतन टोली, अरगोड़ा थाना क्षेत्र, रांची के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ही युवक को हिरासत में ले लिया और बाइक को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

इस संबंध में नामकुम थाना कांड संख्या 287/25, दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को धारा 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान जब मोटरसाइकिल का सत्यापन किया गया, तो यह स्पष्ट हुआ कि बरामद बाइक चुटिया थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में चुटिया थाना कांड संख्या 242/25 पहले से दर्ज है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *