Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»दिशोम गुरु के बाद रामदास सोरेन का जाना असहनीय पीड़ा : भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
#Trending

दिशोम गुरु के बाद रामदास सोरेन का जाना असहनीय पीड़ा : भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

संघर्ष की पहचान और शिक्षा सुधार का सपना अधूरा छोड़ गए रामदास सोरेन
By Muzaffar HussainAugust 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News : घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे और स्मृति-शेष पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गहरी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन के कुछ ही दिनों बाद रामदास सोरेन जी का चले जाना उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद असहनीय है। उन्होंने कहा कि “बाबा शिबू सोरेन जी के निधन के बाद यह राज्य एक और स्तंभ को खो चुका है। यह मेरे लिए और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।”

मुख्यमंत्री ने याद किया कि रामदास सोरेन ने संघर्ष के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई थी। वे लंबे समय तक स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन का हिस्सा रहे और राज्य की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई में उनका योगदान बेहद अहम रहा। उनकी सरलता, सहजता और आम लोगों से जुड़ाव ने उन्हें हमेशा खास बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “रामदास सोरेन हमेशा जनता के दुःख-दर्द को समझते थे और उन्हें दूर करने की हरसंभव कोशिश करते थे। वे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके कार्य हम सबको ऊर्जा देते रहेंगे।”

शिक्षा मंत्री के रूप में उनकी कार्यशैली को भी मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से याद किया। उन्होंने बताया कि रामदास सोरेन गरीब और वंचित तबके के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत थे। सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने कई नई योजनाएं शुरू कीं। उनका सपना था कि गांव और देहात के बच्चे भी आधुनिक और अच्छी शिक्षा पाकर जीवन में आगे बढ़ें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “रामदास सोरेन जी का जाना केवल एक राजनीतिक और सामाजिक क्षति नहीं है, बल्कि शिक्षा जगत के लिए भी एक बड़ी क्षति है। उन्होंने जो सपने देखे थे, उन्हें आगे बढ़ाना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।” अंत में मुख्यमंत्री ने भावुक होकर कहा – “रामदास सोरेन जी को शत-शत नमन। उनका योगदान हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा और झारखंड के लोग उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.