Skip to content
Log In
मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब

डांडिया नाइट शो में हंगामा: गेट पर बाउंसर-पब्लिक में भिड़ंत

Palamu News: मेदिनीनगर के गांधी मैदान में शनिवार रात आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में अचानक हंगामा हो गया। प्रवेश द्वार पर बाउंसर और पब्लिक के बीच मारपीट की नौबत आ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाउंसरों ने पब्लिक के साथ हाथापाई की और माहौल बिगड़ने लगा।

स्थिति को गंभीर होते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी।

यह भी पढ़ें: मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गेट पर बिना पास कुछ लोगों को अंदर प्रवेश दिलाया जा रहा था, जिससे विवाद शुरू हुआ। वहीं, मैदान में पहले से ही क्षमता से अधिक भीड़ मौजूद थी। यह स्थिति किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए हालात को नियंत्रण में ले लिया और कार्यक्रम को शांति पूर्वक आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पलामू सांसद विष्णुदयाल राम, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, प्रथम महापौर अरुणा शंकर और पलामू चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस बीच, डांडिया नाइट में सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा ने भी अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हालांकि, गेट पर हुई झड़प ने कार्यक्रम की चमक को फीका कर दिया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *