Skip to content
Log In
61 सीटों का जादुई आंकड़ा और सत्ता की जंग, इजरायल में नेतन्याहू की वापसी के आसार ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

झारखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने जन-जागरूकता हेतु प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों और गांवों में जाकर झारखंड के 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुँचाएंगे। साथ ही, युवाओं, महिलाओं और किसानों को राज्य के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव, संघर्ष और उन्नति की कहानी है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास की रफ्तार को और तेज़ करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मना रहे हैं, जो आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की लोकसंस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्ययंत्रों की धुनों ने समारोह को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *