फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिशनपुर के बनारी में अवैध शराब के बाद नशे का नया जाल

बिशनपुर (गुमला) बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनारी गांव में अवैध शराब बिक्री के बाद अब ब्राउन शुगर, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बनारी सहित आसपास के इलाकों में नशे का कारोबार

अपनी भाषा में पढ़ें

बिशनपुर (गुमला) बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनारी गांव में अवैध शराब बिक्री के बाद अब ब्राउन शुगर, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बनारी सहित आसपास के इलाकों में नशे का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र का सामाजिक माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में बिशनपुर पुलिस को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता जरूर हाथ लगी है, लेकिन इसके बावजूद कई गांजा और ब्राउन शुगर विक्रेता अब भी सक्रिय हैं। सुरक्षा कारणों से फिलहाल उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं, परंतु ग्रामीणों के बीच उनकी मौजूदगी को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नशे का यह अवैध कारोबार खासकर नवयुवकों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। युवा वर्ग नशे की लत में फंसकर न केवल अपना भविष्य बर्बाद कर रहा है, बल्कि इसके दुष्परिणाम स्वरूप क्षेत्र में अपराध, सड़क दुर्घटनाओं और सामाजिक अशांति की घटनाओं में भी लगातार इजाफा हो रहा है।

इस स्थिति से चिंतित ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिशनपुर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के साथ-साथ ब्राउन शुगर और गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र को नशा-मुक्त बनाया जा सके और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

बिशुनपुर से प्रदीप साहू की रिपोट 

बिशुनपुर से प्रदीप साहू की रिपोट 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram