Skip to content
संविधान हर भारतीय की ताकत, अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी कराता है बोध : सीएम योगी झारखंड कैबिनेट की बैठक 1 दिसंबर को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे मंत्री 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी, नशे से दूर रहने की अपील अब गांव में ही मिलेगा न्याय! सम्राट सरकार ने ग्राम कचहरियों का बजट 6 गुना बढ़ाया, 899 राजस्व कोर्ट ऑनलाइन 48 लाख से सीधे 1 करोड़ लीटर! CM सम्राट ने 2030 तक बिहार में दूध उत्पादन बढ़ाने का रखा लक्ष्य सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : बाबूलाल मरांडी खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युद्धविराम के बीच में ही लेबनान पर इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के 80 ठिकानों पर हमला

इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। युद्धविराम उल्लंघन के आरोपों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी में 80 से अधिक ठिकानों पर हमले किए और कई लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है।

Read more: शांति प्रयासों को झटका! अमेरिका-ईरान बातचीत स्थगित, लेबनान पर इजरायल का हमला जारी

यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन

नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हिज्बुल्लाह ने युद्धविराम का खुला उल्लंघन करते हुए इजरायली सैनिकों पर हमला किया, जिसके बाद उन्होंने इजरायल डिफेंस फोर्सेस को तुरंत जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “इजरायल अपने सैनिकों और अपनी जमीन पर होने वाले किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। हिज्बुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

आईडीएफ के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के रॉकेट लॉन्चर और अन्य सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया। इसके अलावा बेका घाटी में संगठन के दो कमांड सेंटर पर भी हवाई हमले किए गए। सेना ने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान दर्जनों हिज्बुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं। नेतन्याहू ने हमले में मारे गए इजरायली सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने 52वीं बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डोर गेदालिया बेन सिम्होन समेत शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Read more: ईरान डील पर अमेरिका-इजरायल में बढ़ी खटास, वेंस ने नेताओं को लगाई फटकार

यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई

प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि इजरायल दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में तब तक मौजूद रहेगा, जब तक उत्तरी इजरायल के समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती। गौरतलब है कि हाल के दिनों में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच सीमा पर कई बार गोलीबारी और रॉकेट हमले हुए हैं, जिससे क्षेत्र में व्यापक संघर्ष की आशंका फिर बढ़ गई है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Ashish Singh लेखक

संबंधित खबरें