Skip to content
Log In
22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार

मां के सिर पर हाथ और बेटे की बांसुरी, अर्जुन मुंडा का वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में अर्जुन मुंडा अपनी 90 वर्षीय बीमार मां सायरा मुंडा के सामने बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। बांसुरी की मधुर धुन सुनकर मां के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में अर्जुन मुंडा अपनी 90 वर्षीय बीमार मां सायरा मुंडा के सामने बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। बांसुरी की मधुर धुन सुनकर मां के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वह प्यार से बेटे के सिर पर हाथ फेरती हैं। मां-बेटे के इस खूबसूरत पल को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

मां के सामने बांसुरी बजाते नजर आए अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने इस खास पल का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वह अपनी मां के पास बैठकर पूरे मन से बांसुरी बजाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी अपनी सास के पास मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें: 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट

बांसुरी बजाने के बाद अर्जुन मुंडा अपनी मां से बातचीत करते भी नजर आते हैं। राजनीति में सक्रिय रहने के साथ अर्जुन मुंडा को संगीत और बांसुरी बजाने का भी शौक है। वह अक्सर अपनी इस कला का प्रदर्शन मां के सामने करते हैं।

दो साल से अधिक समय से बीमार हैं मां

बताया जाता है कि अर्जुन मुंडा की 90 वर्षीय मां पिछले दो साल से अधिक समय से अस्वस्थ हैं। उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वह ज्यादातर समय बिस्तर पर ही रहती हैं। हालांकि, उनका खान-पान सामान्य है। अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा उनकी देखभाल करते हैं।

संगीत से मिल सकता है मानसिक सुकून

जमशेदपुर के मनोचिकित्सक डॉ. दीपक गिरी के अनुसार, संगीत का मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। किसी बीमार व्यक्ति के सामने उसकी पसंद का मधुर संगीत बजाने से उसे मानसिक शांति मिल सकती है। इससे तनाव कम करने और मन को शांत रखने में भी मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

अर्जुन मुंडा का अपनी मां के सामने बांसुरी बजाने का यह वीडियो मां-बेटे के बीच प्यार और भावनात्मक जुड़ाव की खूबसूरत झलक दिखाता है।

Read more  : हवाई टिकट के दाम पर सरकार की पकड़ खत्म, 1 जनवरी से एयरलाइंस की चलेगी मर्जी

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *