Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हनुमान–शिव मंदिर में तोड़फोड़ से आक्रोश, बाजार बंद

New1 5

गुमला / घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में बने हनुमान मंदिर और शिव मंदिर में अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। देर रात हुई इस वारदात में मंदिर परिसर में रखे गए धार्मिक सामानों को तोड़कर बिखेर दिया गया। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।New 7

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व में भी असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आक्रोशित नागरिकों का कहना है कि गैरकानूनी गतिविधियों का विरोध करने पर उल्टे उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी गई, जिससे लोगों में रोष और बढ़ा।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

घटना के विरोध में शहरवासियों ने घाघरा की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के चलते सैकड़ों वाहन घंटों फंसे रहे, वहीं दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने स्वतःस्फूर्त बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पूरे बाजार क्षेत्र में सन्नाटा छा गया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है, जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की बात कही जा रही है।

घाघरा से दीनदयाल राम

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

घाघरा से दीनदयाल राम की रिपोट 

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें