फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 IED और 52 किलो विस्फोटक बरामद

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिले में बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। टोकलो थाना क्षेत्र के ग्राम चितपील के जंगली और पहाड़ी इलाके में झारखंड पुलिस, CRPF, कोबरा, और झारखंड जगुआर की टीम ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिले में बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। टोकलो थाना क्षेत्र के ग्राम चितपील के जंगली और पहाड़ी इलाके में झारखंड पुलिस, CRPF, कोबरा, और झारखंड जगुआर की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 शक्तिशाली IED और 52 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक से भरे 52 पॉली बैग बरामद किए। बम निरोधक दस्ते ने सभी विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

हिट एंड रन केस में मुआवजा, पीड़ितों को राहत

गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा के एसपी को जानकारी मिली कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा सहित अन्य नक्सली सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए चितपील के जंगल में विस्फोटक छिपाए थे।

सघन तलाशी अभियान

सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर शिवम प्रकाश के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस और CRPF 60 बटालियन की संयुक्त टीम ने सरायकेला-चाईबासा सीमा के पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जमीन में दबाए गए 14 IED और एक नक्सली डम्प से 52 पॉली बैग में भरा सफेद पाउडर (संभवतः अमोनियम नाइट्रेट) बरामद हुआ।

विस्फोटक नष्ट, नक्सली डम्प ध्वस्त

बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी विस्फोटकों को घटनास्थल पर निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। साथ ही नक्सलियों के डम्प को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से नक्सलियों की सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram