Islamabad, Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तून इलाके में पिछले सप्ताह से जारी भीषण बारिश से कई घरों को नुकसान पहुंचने के साथ ही नौ लोगों की मौत हो गई। करीब 47 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मूसलाधार बारिश ने इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, लगातार हो रही बारिश से घरों की छतें ढह गईं और भूस्खलन जैसी घटनाएं हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। राहत टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंच रही हैं।
यह भी पढ़ें: महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन
बारिश का कहर जारी
पिछले सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने खैबर पख्तूनख्वा के कई हिस्सों को प्रभावित किया है। नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई जगहों पर संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने अभी भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
यह भी पढ़ें: राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई
संबंधित खबरें
- दुनिया महंगाई और कटौती से भड़का जनता का गुस्सा, बेल्जियम में 50 हजार का प्रदर्शन
- दुनिया राजशाही पर पोस्ट करना पड़ा भारी, थाई सांसद की सजा 6 से घटकर 3 साल हुई
- दुनिया रूसी ड्रोन के मलबे से कीव में मची तबाही, इमारत और कारें जलकर खाक
- दुनिया Nvidia दफ्तर लौटे जेनसन हुआंग, कर्मचारियों से मांगी माफी; शेयर 31% उछले










