Skip to content
Log In
5 दिसंबर से दौड़ेगा कांके का अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस, युद्धस्तर पर तैयारी वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ

खेत बचेंगे तभी थाली सजेगी, बिहार में मिट्टी बचाने को विजय सिन्हा ने छेड़ा अभियान

सारण में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद’ में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी और प्राकृतिक खेती से ही किसानों का भविष्य समृद्ध होगा।

Patna: सारण जिले में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान-सह-कृषि जन कल्याण संवाद’ कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि एवं किसानों के सर्वांगीण विकास, खेतों की उर्वरता के संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वस्थ मिट्टी से ही सुरक्षित भविष्य

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे परिवार का स्वास्थ्य सीधे हमारे मिट्टी के स्वास्थ्य से जुड़ा है। जिस मिट्टी में हम अन्न उपजाते हैं, यदि वही स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर होगी, तभी हमें शुद्ध, पौष्टिक भोजन मिलेगा और हमारा परिवार स्वस्थ एवं सुरक्षित रहेगा। मिट्टी बचेगी, तभी थाली सजेगी और खेत बचेंगे, तभी खुशहाली आएगी।

यह भी पढ़ें: बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

‘खेत बचाओ अभियान’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाकर इसे जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक छोटी कुमारी, जनक सिंह, रंधीर कुमार सिंह एवं मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह तथा विधान परिषद सदस्य सच्चिदानंद राय सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने किसानों के हितों की रक्षा, खेतों के संरक्षण एवं कृषि के सतत विकास के इस अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्कूलों में बनेगी मिट्टी जांच प्रयोगशाला

श्री सिन्हा ने बताया कि किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता एवं पोषक तत्वों की सही जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्य के सभी हाई स्कूलों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि विद्यार्थी प्रारंभिक स्तर से ही मृदा स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक खेती के महत्व को समझ सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन के अनुरूप ‘खेत बचाओ अभियान’ धरती की उर्वरता बचाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ मिट्टी एवं समृद्ध कृषि का आधार तैयार करने का संकल्प है।

मंत्री ने कहा कि मिट्टी के संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष दो हजार छब्बीस से सत्ताईस में बिहार के सभी अड़तीस जिलों के छः सौ उन्नतीस पीएम श्री एवं राजकीय विद्यालयों में मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। मुझे प्रसन्नता है कि इस दिशा में पहले ही एक सौ साठ पीएम श्री उच्च विद्यालयों में ऐसी प्रयोगशालाएँ स्थापित की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन

रबी सीजन में व्यापक विस्तार का लक्ष्य

खेत बचाओ अभियान की सफलता किसानों की सक्रिय भागीदारी और जन-जागरूकता पर निर्भर करती है। शारदीय (खरीफ) मौसम में बिहार भर में सात हजार दो सौ पचहत्तर किसान बैठकों का आयोजन किया गया, जिनमें छः लाख उन्नीस हजार चार सौ छत्तीस किसानों ने भाग लिया, जिनमें दो लाख बारह हजार छह सौ दस महिला किसान भी शामिल रहीं। वासंतिक (रबी) मौसम दो हजार छब्बीस से सत्ताईस में इस अभियान को राज्य के सभी पांच सौ चौंतीस प्रखंडों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड की कम से कम दो पंचायतों में विशेष किसान जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएँगे, जिससे पंद्रह से सोलह लाख किसानों तक सीधे पहुंच बनाई जा सके।

किसानों के साथ सीधा संवाद और प्रदर्शनी का अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने बीज, कीटनाशक, मिट्टी जांच, उर्वरक सहित कृषि से जुड़े कुल उन्नीस महत्वपूर्ण विषयों पर किसानों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत यंत्रों और प्राकृतिक खेती से संबंधित नवाचारों का जायजा लिया गया।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *