Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों की बरामदगी और मानव तस्करी पर फोकस, एनजीओ के साथ पुलिस की संयुक्त रणनीति

Untitled 1 16

Ranchi : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची में 12 जनवरी 2026 को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक, रांची जोन मनोज कौशिक ने की। इस बैठक में धुर्वा थाना कांड संख्या 01/26 दिनांक 03.01.2026 धारा 137(2) बीएनएस के उद्देश्यों से गठित विशेष टीम के पदाधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की गई। बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची के गोपनीय कार्यालय में हुई, जिसमें ग्रामीण और नगर पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस अधीक्षक सहित विशेष टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में धुर्वा थाना कांड से जुड़े बालक अंश कुमार एवं अंशिका कुमारी की बरामदगी के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मामले के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर अनुपालन हेतु स्पष्ट निर्देशित किया गया, ताकि बच्चों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

इसी दिन एक अन्य महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रांची ने की। बैठक में “बचपन बचाओ आंदोलन” संगठन के प्रतिनिधियों तथा एनजीओ फाउंडेशन के स्टेट कोऑर्डिनेटर समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चर्चा में बाल तस्करी, बाल श्रम और गुमशुदा बच्चों की बरामदगी जैसे संवेदनशील विषयों पर समन्वित प्रयासों का खाका तैयार किया गया।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि पैन इंडिया स्तर पर 20 राज्यों के 439 जिलों में एनजीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों से बड़ी संख्या में बच्चों का संरक्षण संभव हुआ है। रांची पुलिस ने सभी संगठनों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने और बरामदगी के प्रयासों में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि गुमशुदा और तस्करी के शिकार बच्चों की खोज, पहचान और सुरक्षित पुनर्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में पुलिस और सामाजिक संगठनों की संयुक्त पहल से व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। चर्चा में यह भी तय हुआ कि मानव तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें