फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान का पलटवार, कहा- ‘ऊर्जा ठिकानों को छुआ तो दुनिया में मचेगा अंधेरा’

Tehran, (Iran): ईरान और अमेरिका के बीच जारी जुबानी जंग अब विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गई है। ईरान की मुख्य सैन्य कमान ‘खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ ने वाशिंगटन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट्स या ऊर्जा

ईरान अमेरिका युद्ध अपडेट 2026

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Tehran, (Iran): ईरान और अमेरिका के बीच जारी जुबानी जंग अब विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गई है। ईरान की मुख्य सैन्य कमान ‘खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ ने वाशिंगटन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट्स या ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने की जुर्रत की, तो इसका अंजाम उन सभी देशों को भुगतना होगा जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। ईरान ने स्पष्ट किया है कि जवाबी कार्रवाई में वह उन देशों के बिजली घरों और बुनियादी ढांचे को मिट्टी में मिला देगा।

Read more: ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, दुनिया भर में अमेरिकियों पर मंडराया खतरा

यह तीखा बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को पूरी तरह नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह तबाह कर देगा। ईरानी सैन्य कमान ने इसे ‘आत्मघाती कदम’ बताते हुए कहा है कि उनके पास अमेरिका और उसके सहयोगियों की आर्थिक कमर तोड़ने की पूरी क्षमता है।

होर्मुज पर ‘स्मार्ट कंट्रोल’ और इजरायल को चेतावनी

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट फिलहाल पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन यह ईरान के “स्मार्ट नियंत्रण” में है। तेहरान का कहना है कि सामान्य जहाजों की आवाजाही नियमों के तहत जारी है, लेकिन अगर अमेरिका ने अपनी धमकी पर अमल किया, तो होर्मुज को तब तक पूरी तरह सील कर दिया जाएगा जब तक ईरान की क्षतिग्रस्त फैसिलिटी का पुनर्निर्माण नहीं हो जाता। इसके अलावा, ईरान ने इजरायल की बिजली, ऊर्जा और संचार व्यवस्था पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले करने की भी योजना साझा की है।

ट्रंप का कड़ा रुख और बदलता वैश्विक समीकरण

दूसरी ओर, राष्ट्रपति ट्रंप सोशल मीडिया पर लगातार अल्टीमेटम दोहरा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों के बेहद करीब है और अगर ईरान ने बिना किसी शर्त के समुद्री रास्ता नहीं खोला, तो उसके पावर प्लांट्स का नामो-निशान मिटा दिया जाएगा। इस तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में खलबली मचा दी है, क्योंकि होर्मुज दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग है। ट्रंप ने हालांकि यह संकेत भी दिया है कि सैन्य कार्रवाई जल्द समाप्त हो सकती है, लेकिन ईरान के जवाबी तेवर बताते हैं कि यह संघर्ष क्षेत्र के अन्य देशों को भी अपनी चपेट में ले सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram