Skip to content
Log In
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

चाईबासा में खौफनाक वारदात, पर्व की खुशी बदली मातम में

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र में बाहा पर्व की खुशियों के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शुक्रवार देर रात बड़ा पासेया गांव के चिरु पासेया टोला में 50 वर्षीय महिला टुरिया गगराई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावर ने महिला के सिर पर हथौड़े से कई वार किए और फिर लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सिर और पसलियों पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के समय गांव में बाहा पर्व मनाया जा रहा था और अधिकांश ग्रामीण उत्सव में व्यस्त थे। इसी बीच महिला अपने घर से कुछ दूरी पर थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे हमलावर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पास के एक आम के पेड़ के पीछे छिपा हुआ था और मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

हत्या के बाद आरोपी ने शव को करीब 200 से 300 मीटर तक घसीटने की कोशिश की, लेकिन किसी हलचल का आभास होने पर वह शव को बीच में ही छोड़कर फरार हो गया। भागने के दौरान आरोपी अपने कपड़े—शर्ट, पैंट और चप्पल—मौके पर ही छोड़ गया, जिन्हें पुलिस ने अहम साक्ष्य के रूप में जब्त किया है।

घटना के वक्त मृतका के साथ उसके छोटे भाई की सात वर्षीय बेटी भी मौजूद थी। बच्ची किसी तरह डर के बीच घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर जेटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *