फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वास्थ्य विभाग ने घोषित किया प्रखंड स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान कार्ड से लेकर हेल्थ चेकअप तक सुविधाएं

गुमला:- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 06 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक व्यापक स्तर पर “प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला” आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं—आयुष्मान भारत हेल्थ

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला:- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 06 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक व्यापक स्तर पर “प्रखण्ड स्वास्थ्य मेला” आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं—आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन—को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम सभी प्रखंडों में एक दिवसीय रूप से आयोजित होगा।

जिले के प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य मेले में नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। इनमें डिजिटल हेल्थ आईडी निर्माण, आयुष्मान भारत कार्ड निर्गमन, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों की जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श, रेफरल सेवाएं, स्वास्थ्य शिक्षा और योग–ध्यान जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

प्रखंडवार आयोजन तिथि भी जारी की गई है—
07 जनवरी: अल्बर्ट एक्का जयंती परिसर, बसिया
08 जनवरी: बिशुनपुर, घाघरा
09 जनवरी: भरनो, डुमरी, गुमला, रायडीह
10 जनवरी: चैनपुर, पालकोट

इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत बनाना है, ताकि लोग समय रहते जांच व उपचार करा सकें।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित स्वास्थ्य मेले में अधिक संख्या में उपस्थित हों और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का पूर्ण लाभ उठाएं। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के मेलों से स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होती है और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram