फॉण्ट कनवर्टर NEW

हरिनाथ साहू ने रांची पुलिस को दी बधाई, व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर की पुख्ता इंतज़ाम की मांग

Ranchi : लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कांके थाना पुलिस और रांची जिला प्रशासन को चौपाटी रेस्टोरेंट हत्याकांड के अपराधियों को पकड़ने में तत्परता दिखाने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिस तेजी और पेशेवर तरीके से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कांके थाना पुलिस और रांची जिला प्रशासन को चौपाटी रेस्टोरेंट हत्याकांड के अपराधियों को पकड़ने में तत्परता दिखाने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिस तेजी और पेशेवर तरीके से कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ा, वह सराहनीय है।

ज्ञात हो कि शनिवार रात कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, जब वह रांची के सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल हुआ। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

हरिनाथ साहू ने कहा कि इस घटना के बाद से व्यापारियों में भय का माहौल है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि शहर में व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

उन्होंने चार दिन पहले कटहल मोड़ के पास सीमेंट-छड़ व्यवसायी राधेश्याम साहू पर हुए हमले और चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक की हत्या, दोनों घटनाओं की कड़ी निंदा की। श्री साहू ने प्रशासन से मांग की कि सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और व्यापारिक वर्ग की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram