Skip to content
Log In
22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार

लोक भवन में स्कूली बच्चों से मिले राज्यपाल, अपने जीवन संघर्ष की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोक भवन में स्कूली विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, लगातार मेहनत करने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को लोक भवन में स्कूली विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, लगातार मेहनत करने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मोरहाबादी के छात्र और श्री शिव नारायण मारवाड़ी कन्या मध्य विद्यालय, रांची की छात्राएं शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट

राज्यपाल ने सुनाई अपने संघर्ष की कहानी

विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह केवल एक वर्ष के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी माता ने कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण किया और शिक्षा दिलाई।

उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की जा सकती है।

सवाल पूछने से न करें संकोच

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान जिज्ञासु बने रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी विषय को समझने में परेशानी हो, तो शिक्षकों और सहपाठियों से सवाल जरूर पूछें। सवाल पूछने से ज्ञान बढ़ता है और आत्मविश्वास मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें: आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि सामान्य परिवार से आने वाला व्यक्ति भी अपनी मेहनत, प्रतिभा और इच्छाशक्ति से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है।

विद्यार्थियों ने किया लोक भवन उद्यान का भ्रमण

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बच्चों को लोक भवन उद्यान में लगे विभिन्न खास पौधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कल्पतरु, रुद्राक्ष और सिंदूर समेत कई पौधों की विशेषताओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

इसके बाद बच्चों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *