फॉण्ट कनवर्टर NEW

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा साहिबगंज जेल शिफ्ट, NIA कर रही है मामलों की जांच

Palamu : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा अब साहिबगंज मंडल कारा में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार को उसे मेदिनीनगर सेंट्रल जेल, पलामू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थानांतरित किया गया। जेल IG के निर्देश के बाद सुजीत सिन्हा के ट्रांसफर की

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा अब साहिबगंज मंडल कारा में शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार को उसे मेदिनीनगर सेंट्रल जेल, पलामू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थानांतरित किया गया।

जेल IG के निर्देश के बाद सुजीत सिन्हा के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जेल अधीक्षक भागीरथ करजी ने इसकी पुष्टि की है। IG के आदेश में कहा गया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से सुजीत सिन्हा को मेदिनीनगर से साहिबगंज जेल भेजा जाना उचित है।

बताया जाता है कि सुजीत सिन्हा मेदिनीनगर के रेड़मा का रहने वाला है और उसके गिरोह के कई सदस्य अब भी सक्रिय हैं। पलामू के DIG और जेल अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था की दृष्टि से उसे हटाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद मुख्यालय ने यह निर्णय लिया।

स्थानांतरण के दौरान DC, SP और जेल प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित की। उल्लेखनीय है कि सुजीत सिन्हा को इसी साल 10 अगस्त 2025 को चाईबासा जेल से पलामू जेल लाया गया था। उस पर रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़ और पलामू समेत कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उसके खिलाफ जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि सुजीत सिन्हा का ट्रांसफर विधि-व्यवस्था और जेल सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram