Skip to content
Log In
घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख विधानसभा स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो और उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल, TMH में भर्ती

Jharkhand News: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो एवं उनकी पत्नी व भाजपा की पूर्व सांसद आभा महतो सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने भतीजे की रिसेप्शन में शामिल होकर लौट रहे थे।

कार खेत में जा घुसी, टल गया बड़ा हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा-सारायकेला मार्ग पर सामने से आ रहे एक भारी वाहन से बचने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। हादसे के वक्त कार उनके भतीजे चला रहे थे। वाहन असंतुलन के कारण कार कई गड्ढों को पार करती हुई खेत में जाकर रुकी। इस दौरान शैलेंद्र महतो कार की सीटों के बीच फंस गए, जबकि आभा महतो ने खुद को किसी तरह सुरक्षित कर लिया।

यह भी पढ़ें: स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद

शैलेंद्र महतो की हालत स्थिर

हादसे के तुरंत बाद घायलों को पहले सरायकेला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), जमशेदपुर रेफर किया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद आभा महतो, अंगरक्षक और भतीजे को छुट्टी दे दी गई, जबकि शैलेंद्र महतो को जरूरी चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है। वे फिलहाल जी-1 ब्लॉक में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने बताया कि वे चक्रधरपुर में भतीजे की रिसेप्शन से लौट रहे थे और रात 12 बजे के करीब हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि सौभाग्यवश कार पलटी नहीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी गुलरेज खान को फोन कर मदद मांगी, जिनके सहयोग से एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *