Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

69af21daee7cbd206c20795e2ccb2b07 2025732200

Ranchi :  झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह एक बार फिर अपराध और कानून के बीच आमना-सामना हुआ। कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच रातू थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में गिरोह के दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीन पुष्कर ने बताया कि खुफिया इनपुट मिला था कि राहुल दुबे गैंग के कुछ सदस्य रातू और खलारी थाना क्षेत्र की सीमा पर छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम को ठाकुर गांव इलाके में भेजा गया। जैसे ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

ee1c5e7376991d215ee27b4edf7bb884 1738588877मुठभेड़ स्थल से आठ पिस्टल, कई कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। घायल बदमाशों की पहचान साजन अंसारी और अमित गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। वहीं, फरार होने की कोशिश कर रहे दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी मिल सके।

एसपी पुष्कर ने बताया कि कुख्यात अपराधी अमन साहू के मारे जाने के बाद अब राहुल दुबे ने इस गिरोह की कमान संभाल रखी है। यह गिरोह रांची और कोयलांचल क्षेत्र में रंगदारी वसूली, अवैध हथियारों की सप्लाई और धमकी भरे कॉल के लिए कुख्यात है। पुलिस की कई टीमों ने इस गैंग की गतिविधियों पर पिछले कुछ महीनों से नजर रखी थी।

8c3ec0ad57a782029859f9b70bb8f794 2123241464स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सुबह-सुबह इलाके में गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो लोग दहशत में घरों में दुबक गए। कुछ देर बाद जब पुलिस की गाड़ियों की आवाजाही बढ़ी, तब जाकर स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आई। पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया है ताकि कोई और अपराधी छिपा न रह जाए।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

रांची पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ के बाद राहुल दुबे गिरोह की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब गिरोह के सरगना राहुल दुबे की तलाश में छापेमारी कर रही है। माना जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से इलाके में अपने नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में था।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को गिरोह के सदस्यों या उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें