Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस स्मृति दिवस पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

1c69c02f1b1c4aaf80469d45d289866c 235288054

Ranchi : पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में मंगलवार को राजधानी रांची के डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-01 के परेड मैदान में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन सभी वीर पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को नमन करना था जिन्होंने देश की सुरक्षा और जनता की सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

इस अवसर पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता, महानिदेशक (डीजी) प्रशांत सिंह, महानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, एवी होमकर, उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुरेंद्र कुमार झा, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

bb566286b34b802532f75ac1b8182fa4 222849627पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन हर वर्ष उन शहीद जवानों की याद में किया जाता है जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और जनता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस वर्ष 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के बीच देशभर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कुल 191 अधिकारी और जवान वीरगति को प्राप्त हुए। इनमें झारखंड पुलिस के आरक्षी सुनील धान का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 12 अप्रैल 2025 को अपने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।

आरक्षी सुनील धान पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के रहने वाले थे। वे जिला बल, कोबरा 203, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के एसॉल्ट-11 दल के साथ संयुक्त रूप से एक विशेष नक्सल विरोधी अभियान में शामिल थे। अभियान के दौरान माओवादी उग्रवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे शहीदों के परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। पुलिस बल ने यह भी दोहराया कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और उनका साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें