फॉण्ट कनवर्टर NEW

“करम पर्व पर पुलिस संघ की बड़ी पहल, उठाई थानों में जमे पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग”

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। इस अवसर पर एसोसिएशन ने उन्हें करम पर्व की शुभकामनाएं दीं और राज्यभर के पुलिसकर्मियों की ओर से बधाई संदेश सौंपा। मुलाकात के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। इस अवसर पर एसोसिएशन ने उन्हें करम पर्व की शुभकामनाएं दीं और राज्यभर के पुलिसकर्मियों की ओर से बधाई संदेश सौंपा।

मुलाकात के दौरान एसोसिएशन ने डीजीपी के समक्ष एक अहम मुद्दा भी उठाया। राहुल मुर्मू ने कहा कि कई थानों में वर्षों से एक ही जगह पर जमे पुलिसकर्मी कार्यरत हैं, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और निष्पक्षता पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण शीघ्र किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जनता को बेहतर सेवा मिल सके। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एसोसिएशन के सुझावों को गंभीरता से सुनने और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram