Skip to content
Log In
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

क्या खास है नवनिर्मित झारखंड भवन में? जानें CM हेमंत सोरेन ने क्या कहा

Jharkhand News: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। यह भवन न केवल झारखंड राज्य की राजधानी के प्रतिनिधित्व के रूप में कार्य करेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले अधिकारियों, अतिथियों और आम नागरिकों के लिए भी अत्यंत सुविधाजनक केंद्र होगा।

निरीक्षण के दौरान CM ने भवन की साफ-सफाई, सुरक्षा, अतिथि कक्षों की व्यवस्था, डाइनिंग हॉल, कांफ्रेंस रूम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भवन में आने वाले सभी अतिथियों को हर संभव सुविधा मिलनी चाहिए और इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

CM ने स्पष्ट रूप से कहा कि झारखंड भवन राज्य की छवि और गरिमा से जुड़ा है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और सेवा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेंटेनेंस, हाउसकीपिंग और रिसेप्शन सेवाओं को विशेष ध्यान में रखने को कहा।

इस दौरान CM के साथ विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, सोनाराम सिंकू, CM के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

CM के निर्देशों के अनुसार झारखंड भवन को न केवल एक प्रशासनिक केंद्र बल्कि एक आतिथ्य और समर्पण का प्रतीक बनाया जाएगा, जिससे राज्य के लोगों को गर्व हो सके।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *