फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिविल सर्जन समेत अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित सिविल सर्जन सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित सिविल सर्जन सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

उन्होंने इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराने का निर्देश देते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में ऐसी लापरवाही अस्वीकार्य है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि राज्य के सभी ब्लड बैंकों का ऑडिट कर पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लड बैंक संचालन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस घटना से प्रभावित थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पीड़ितों को न्याय और सहयोग दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram